अमेरिका के मिसिसिपी प्रांत में कल रात आए भीषण चक्रवाती तूफान की चपेट में आने से 26 लोग मारे गए हैं। दक्षिणी प्रांत के आपात प्रबंधन संगठन के अनुसार मिसिसिपी, अलबामा और टेनिसी में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है और कम से कम चार लोग लापता हैं। मिसिसिपी प्रांत के गवर्नर टेट रिव्ज ने कहा है कि शार्की और हमफ्रेज काउंटी में खोज और राहत अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढने की आशंका है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि तूफान के आगे बढने के बाद भी खतरा बना रहेगा। पिछले महीने से मध्य अमरीका में लगातार कई तूफानों ने तबाही मचाई हैं।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...