मणिपुर में, चार और थाना क्षेत्रों को सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम-अफस्पा के अंतर्गत संकटग्रस्त क्षेत्र के दायरे से मुक्त कर दिया गया है। ये थाना क्षेत्र हैं- नामबोल, लीमाखोंग, मोईरंग और वांगोई। इसके साथ ही राज्य में संकटग्रस्त क्षेत्र के दायरे से बाहर किए गए थाना क्षेत्रों की संख्या बढकर 19 हो गई है।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने मणिपुर की जनता की भावनाओं का सम्मान करने और राज्य में शांति बहाली के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के मार्गदर्शन में मणिपुर में विकास और शांति में प्रगति देखी जा रही है और कई विद्रोही गुट अब समाज की मुख्यधारा में लौट चुके हैं।