अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर से 55 तीर्थयात्रियों का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ

अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर से 55 तीर्थयात्रियों का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ

अमृतसर के दुर्गियाणा मंदिर से आज सुबह 55 तीर्थयात्रियों का जत्था अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान रवाना हुआ। ये तीर्थयात्री पाकिस्तान में कटासराज मंदिर सहित विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करेंगे। टाटानगर से आए इस समूह में 40 पुरुष और 15 महिलाएं हैं।

दुर्गियाणा मंदिर तीर्थयात्रा समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी कान्ता चावला ने बताया कि ये तीर्थयात्री पाकिस्तान में अपने गुरुधाम की यात्रा करेंगे और 25 दिसंबर को वापस आएंगे। रवाना होने से पहले इन तीर्थयात्रियों को दुर्गियाणा मंदिर में सम्मानित किया गया।

Related posts

Leave a Comment