प्रधानमंत्री मोदी ने आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद किया

प्रधानमंत्री मोदी ने आशूरा के दिन हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशूरा के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन (एएस) के बलिदान को याद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया: “हम हज़रत इमाम हुसैन (एएस) द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हैं। न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।”

देश में धार्मिक आस्‍था और श्रद्धा के साथ आशूरा-ए-मुहर्रम मनाया जा रहा है

आशूरा-ए-मुहर्रम आज पूरे देश में धार्मिक आस्‍था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन पैगम्‍बर मोहम्‍मद के नवासे हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों के बलिदान दिवस को चिह्नित करता है, जिन्होंने कर्बला में सत्‍य, धर्म और न्‍याय को कायम रखने के लिए अपना बलिदान दिया। आज के दिन ताजिया जुलूस निकाला जाता है। कर्बला के बलिदानियों के सर्वोच्च बलिदान की याद में मजलिस या धार्मिक बैठक भी आयोजित की जा रही है। 

विश्व भर के मुस्लिम समुदाय विशेषकर शिया समुदाय के लोग कर्बला की जंग में आज के दिन इमाम हुसैन के बलिदान को याद करते हैं। आज का दिन आशूरा के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक महीने के दसवें दिन मुहर्रम मनाया जाता है। 

Related posts

Leave a Comment