अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने बामियान प्रांत में बांद-ए-अमीर राष्ट्रीय पार्क में महिलाओं के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नैतिकता कार्यवाहक मंत्री मोहम्मद खालिद हनाफी ने कहा है कि महिलाएं पार्क के भीतर हिजाब नहीं पहन रही हैं। उन्होंने मौलवियों और सुरक्षा एजेंसियों से इसका समाधान निकाले जाने तक महिलाओं को पार्क में जाने से रोकने को कहा है। बांद-ए-अमीर एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। यहां लोग अपने परिवार के साथ जाते है और महिलाओं पर प्रतिबंध लगने से कई लोग यहां नहीं जा पाएंगे। यूनेस्को ने इस पार्क को प्राकृतिक झीलों और भू-आकृत्तियों से निर्मित बताया है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...