नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता

नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। पुरुषों के भाला फेंक स्‍पर्धा के फाइनल में नीरज चोपड़ा ने 88 दशमलव 17 मीटर तक भाला फेंक कर स्‍वर्ण पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87 दशमलव 82 मीटर तक भाला फेंक कर रजत पदक जीता। चेक गणराज्‍य के खिलाडी जैकब वडलेजचगोट ने कांस्य पदक जीता। भाला फेंक स्‍पर्धा में किशोर जेना पांचवें और डी पी मनु छठे स्‍थान पर रहे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हंगरी के बुडापेस्‍ट में वर्ल्‍ड एथलेटिक्‍स चैंपियनशिप में देश के लिए स्‍वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज चोपड़ा को उत्‍कृष्‍टता का प्रतिमान बताया। प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की परिशुद्धता और जुनून की सराहना भी की। उन्‍होंने कहा कि एथलेटिक्‍स में वे न केवल एक चैंपियन हैं बल्कि खेल जगत में वे अद्वितीय उत्‍कृष्‍टता के प्रतीक भी हैं।

Related posts

Leave a Comment