हॉकी इंडिया ने भेदभावपूर्ण क्‍वेरंटीन नियमों का हवाला देते हुए 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से नाम वापस लिया

भारतीय हॉकी टीम अगले वर्ष बर्मिंघम राष्‍ट्रमंडल खेलों में हिस्‍सा नहीं लेगी। कोविड महामारी और भारत से आने वाले यात्रियों के साथ भेदभावपूर्ण क्‍वारंटीन नियमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। भुवनेश्‍वर में होने वाले पुरुष जूनियर हॉकी विश्‍व कप टूर्नामेंट में इंग्‍लैंड द्वारा अपनी टीम न भेजने के फैसले के एक दिन बाद यह निर्णय आया है। हॉकी इंडिया ने कहा है कि कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंग्‍लैंड में अपनी टीम भेजने का खतरा नहीं उठा सकती।

Related posts

Leave a Comment