हिमाचल प्रदेश में आज मानसून ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में हर जगह बारिश हुई है। 25-26 जून को लगभग सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के के दौरान देश के पूर्वी, मध्यवर्ती और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है। अगले एक-दो दिन में छत्तीसगढ, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।
