आज का राशिफल 14 जुलाई 2021: जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

मेष राशिफल: आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। लेकिन, आप के शत्रु नुक्सान पहुंचा सकते हैं, अत: सतर्क रहे। व्यर्थ सोचना बंद करें। चिंता त्यागे जो होगा अच्छा होगा।

वृषभ राशिफल: आज पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। स्वास्थ में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है। लोगों से संपर्क बढेगा। वाहन सुख संभव। मौज मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं।

मिथुन राशिफल: कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल के बीच धन प्राप्ति के योग हैं। परिवार में आई समस्या का निदान होगा। लेकिन, समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशिफल: अचानक आए खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है। तमाम कोशिशों के बावजूद आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशिफल: व्यापारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यो में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है।

कन्या राशिफल: मामूली बात पर विवाद संभव है। कानूनी कार्यो में उलझ सकते हैं। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला राशिफल: कार्यस्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यो में शामिल होंगे।

वृश्चिक राशिफल: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव लाएं। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

धनु राशिफल: ग्रहों की अनुकूलता के चलते आज आपके कार्यो में गति आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

मकर राशिफल: स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरिया मिट सकती हैं। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। आप की सफलता के पीछे आपके परिश्रम के साथ ही कई लोगों की दुआ भी है, इसलिए हार कर न बैठें।

कुंभ राशिफल: नया व्यापार शुरू होने की संभावना के बीच कानूनी अडचनें आ सकती हैं। विदेश जाने के योग हैं। किसी बात से बेचैन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे।

मीन राशिफल: कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाक़ात की संभावना है।ध्यान रहे जीवन बहुत छोटा है, अत: समय रहते अपनी गलतियों में सुधार करें।

Related posts

Leave a Comment