हिमाचल प्रदेश चुनाव: विकास के लिए स्थिर और डबल इंजन सरकार जरूरी है – नरेन्‍द्र मोदी

हिमाचल प्रदेश चुनाव: विकास के लिए स्थिर और डबल इंजन सरकार जरूरी है – नरेन्‍द्र मोदी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार तेज हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज राज्‍य के एक दिन के दौरे पर है। उन्‍होंने मंडी जिले के सुन्‍दर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल से उनका गहरा संबंध रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हिमाचल में विकास के लिए स्थिर सरकार और डबल इंजन सरकार जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि आने वाला समय राज्‍य के लिए बहुत ही महत्‍वपूर्ण साबित होगा। इस बार का चुनाव राज्‍य के अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा तय करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विकास को पहली प्राथमिकता दी है और इस बार राज्‍य के लोगों ने पार्टी को फिर से सत्‍ता में लाने का संकल्‍प लिया है। प्रधानमंत्री ने देश के पहले मतदाता श्‍याम नेगी को भी याद किया और उनके निधन पर संवेदना प्रकट की।

प्रधानमंत्री इसके बाद सोलन जिले में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवम्‍बर को मतदान होगा और 8 दिसम्‍बर को वोटों की गिनती होगी।

Related posts

Leave a Comment