सेना कमांडरों का पांच दिन का सम्मेलन सोमवार से नई दिल्ली में होगा। इसमें भारतीय सेना के लिए मौजूदा तथा उभरते सुरक्षा और प्रशासनिक पहलुओं तथा भावी रणनीतियों पर विचार किया जायेगा। यह उच्च स्तरीय अर्द्धवार्षिक आयोजन भारतीय सेना के लिए महत्वूपर्ण नीतिगत फैसले लेने और विचार विमर्श के लिए एक संस्थागत मंच है। यह भारतीय सेना के वरिष्ठ नेतृत्व की सैन्य मामलों और रक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संवाद का भी एक औपचारिक मंच है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार 10 नवम्बर को सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष और नौसेना तथा वायुसेना के प्रमुख भी सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।