हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढते खतरे का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया में अपनी सैन्‍य उपस्थिति बढाएगा

अमेरिका ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया है। अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन ने कहा है कि उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में स्थित हवाई पट्टी का उन्‍नयन करने का फैसला लिया गया है ताकि अमेरिकी विमान अधिक संख्या में उतर सके। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हवाई पट्टियों का इस तरह से उन्नयन किया जाएगा ताकि उनपर लम्बी दूरी के बमबर्षक विमान बी-52 को ठहराया जा सके। यह विमान अमेरिका का सबसे उन्नत बमबर्षक विमान है।

ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वॉंग तथा अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन की वाशिंगटन डीसी में बैठक के बाद यह घोषणा हुई।

लॉयड ऑस्टिन ने यह भी घोषणा की कि अमेरिका इस क्षेत्र में अपने वायु, थल और नौसेना की बारम्बारता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ऑस्ट्रेलिया में युद्धक उपकरण और ईंधन सुविधा पहले ही बढ़ाने का फैसला किया है ताकि वहां तैनात अमेरिकी बलों की क्षमता बढ़ायी जा सके। लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिका जल्द-जल्द परमाणु पनडुब्बी हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेगा।

Related posts

Leave a Comment