हरियाणा सरकार ने बिजली की कीमत 37 पैसे प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल यह घोषणा की। इससे राज्य के उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर प्रतिमाह लगभग सौ करोड़ रुपये का फायदा होगा। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि बिजली वितरण कंपनियों ने बेहतर योजना और प्रबंधन के कारण पिछले साल की तुलना में 2020-21 में खरीद लागत में प्रति यूनिट 46 पैसे की औसत कमी का लक्ष्य हासिल किया। राज्य के ऊर्जा नियामक की ईंधन उपकर समायोजन गणना में भी यह कमी परिलक्षित हुई। इसलिए विशेष रूप से कोरोना संकट के दौरान उपभोक्ताओं तक यह लाभ पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने बिजली की कीमत में 37 पैसे की कटौती का निर्णय लिया है।
हरियाणा सरकार ने बिजली की कीमत 37 पैसे प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की
