हरियाणा सरकार ने बिजली की कीमत 37 पैसे प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की

हरियाणा सरकार ने बिजली की कीमत 37 पैसे प्रति यूनिट कम करने की घोषणा की है। मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कल यह घोषणा की। इससे राज्‍य के उपभोक्‍ताओं को कुल मिलाकर प्रतिमाह लगभग सौ करोड़ रुपये का फायदा होगा। सरकारी प्रवक्‍ता ने बताया कि बिजली वितरण कं‍पनियों ने बेहतर योजना और प्रबंधन के कारण पिछले साल की तुलना में 2020-21 में खरीद लागत में प्रति यूनिट 46 पैसे की औसत कमी का लक्ष्‍य हासिल किया। राज्‍य के ऊर्जा नियामक की ईंधन उपकर समायोजन गणना में भी यह कमी परिलक्षित हुई। इसलिए विशेष रूप से कोरोना संकट के दौरान उपभोक्‍ताओं तक यह लाभ पहुंचाने के लिए राज्‍य सरकार ने बिजली की कीमत में 37 पैसे की कटौती का निर्णय लिया है।

हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने प्रदेश में बिजली की दर 37 पैसे प्रति यूनिट सस्ती करने की घोषणा की है।
विशेष रूप से #Covid19 महामारी के इस समय में सरकार ने अब से उपभोक्ताओं से लिए जा रहे 37 पैसे एफएसए को माफ करने का फैसला किया है।

— CMO Haryana (@cmohry) July 31, 2021

Related posts

Leave a Comment