हरियाणा राज्‍य चुनाव आयोग ने पहले दौर के पंचायत चुनाव के लिए दस जिलों में मतदान कार्यक्रम की घोषणा की

हरियाणा राज्‍य चुनाव आयोग ने पहले दौर के पंचायत चुनाव के लिए दस जिलों में मतदान कार्यक्रम की घोषणा की

हरियाणा चुनाव आयोग ने राज्‍य के दस जिलों में तीन स्‍तरीय पंचायती राज संस्‍थानों के मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद, झज्‍जर, जींद, कैथल, महेन्‍द्रगढ़, नूह, पंचकुला, पानीपत और यमुना नगर जिले में चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव तीस अक्‍तूबर को कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव के लिए अगले महीने की दो तारीख को वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसके साथ ही पहले चरण के दौरान राज्‍य के जिन दस जिलों में मतदान होगा, उनमें आदर्श आचार स‍ंहिता लागू हो गई है। पंचकुला में राज्‍य के चुनाव आयुक्‍त धनपत सिंह ने कहा कि शेष बारह जिलों के लिए मतदान का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। संबद्ध जिलों को साढ़े 33 हजार इलेक्ट्रॉनिक मशीने उपलब्‍ध करायी गई हैं। सरपंच, सदस्‍य पंचायत समिति और सदस्‍य जिला परिषद के लिए अलग-अलग वोटिंग मशीनें इस्‍तेमाल की जाएंगी।

Related posts

Leave a Comment