केद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने रोजगार के लिए भूमि घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और 14 अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। यह मामला उस समय का है जब लालू प्रसाद रेलवे मंत्री थे। सीबीआई ने अदालत में दाखिल अपने आरोप पत्र में लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती, मध्य रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक सौम्य राघवन, रेलवे के पूर्व सीपीओ कमलदीप मेनराई, वैकल्पिक श्रमिक के रूप में नियुक्त किए गए सात उम्मीदवारों और चार अन्य व्यक्तियों को नामित किया है। सीबीआई ने जांच के दौरान यह पाया कि अभियुक्तों ने मध्य रेलवे के तत्कालीन महाप्रबंधक और सीपीओ के साथ मिलकर भूमि के बदले वैकल्पिक भर्ती के नाम पर घोटाला किया। अभियुक्तों के स्वयं के अथवा उनके निकट संबंधियों के नाम भूमि सर्कल रेट और बाजार से कम दरों पर खरीदी गई। इसमें यह आरोप भी है कि उम्मीदवारों ने रेलवे मंत्रालय में फर्जी दस्तावेज भी जमा कराएं।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...