हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां देशवासियों को अमृत काल के सपनों को साकार करने का विश्वास दिलाती है: प्रधानमंत्री मोदी

हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां देशवासियों को अमृत काल के सपनों को साकार करने का विश्वास दिलाती है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां देशवासियों को अमृत काल के सपनों को साकार करने का विश्वास दिलाती है। प्रधानमंत्री मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव के बारे में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे के ट्वीट पर टिप्‍पणी कर रहे थे। भारत की महिलाओं की उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये उपलब्धियां नारी शक्ति के आत्मविश्वास का परिणाम हैं।

यह नए भारत की नारीशक्ति का आत्मविश्वास है! जीवन के हर क्षेत्र में आज महिलाएं जिन उपलब्धियों को अपने नाम दर्ज करा रही हैं, वो अमृतकाल में देश के संकल्पों के साकार होने का विश्वास दिलाती हैं। https://t.co/cyFvpubnsl

— Narendra Modi (@narendramodi) March 15, 2023

Related posts

Leave a Comment