हमास ने इजराइल के साथ चार दिवसीय संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली के समझौते के तहत गजा में बंधकों के एक समूह को कल रिहा कर दिया

हमास ने इजराइल के साथ चार दिवसीय संघर्ष विराम और बंधकों की अदला-बदली के समझौते के तहत गजा में बंधकों के एक समूह को कल रिहा कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार हमास ने 13 इजरायली, 12 थाई नागरिकों और एक फिलिपिनो नागरिक सहित 24 बंधकों को अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के कार्यालय भेज दिया है।

अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बंधकों के शुरुआती जत्थे की रिहाई को इजरायल और हमास के बीच चार दिवसीय संघर्षविराम प्रक्रिया की शुरुआत बताया है। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त की कि कुछ ही दिनो में “दर्जनों बंधकों” को उनके परिवारों को वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने ये भी उम्मीद जताई कि आगे और अधिक बंधकों को रिहा किया जाएगा और उसके अगले दिन और अधिक तथा उसके अगले दिन उससे भी अधिक बंधकों को रिहा किया जाएगा।

उधर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उनका देश गजा से सभी बंधकों की वापसी के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि बंधको की रिहाई युद्ध के उद्देश्यों में से एक है।

Related posts

Leave a Comment