केंन्द्र सरकार उत्तरकाशी में सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत की और बचाव अभियान की जानकारी ली। इस बीच सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह और पुष्कर धामी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।
इससे पहले नई दिल्ली में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां मजदूरों की सुरक्षित निकासी के लिए अथक प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बाधाओं के कारण अभियान में भी बाधा आई है। अब तक बचाव दल करीब 45 से 46 मीटर तक पहुंच चुका है। फंसे हुए मजदूरों को पाइपलाइन से खाना, फल, पानी और दवाएं सुरंग के अंदर भेजी जा रही हैं।
जो अन्दर हैं 41 लेबरर्स, तकरीबन सभी रिश्तेदारों ने बात कर ली है खाने-पीने की कोई कमी नहीं है कुछ रिक्रिएशनल की चीजें भी अन्दर वहां पर भेजी हैं। ये सब उनकी मोराल मोटीवेशन को बनाए रखने के लिए करा जा रहा है।