स्‍वीडन और फिनलैंड NATO में शामिल होने के लिए आज संयुक्‍त रूप से आवेदन करेंगे

नॉर्डिक देश-स्‍वीडन और फिनलैंड उत्तर अटलांटिक संधि संगठन-(NATO) में शामिल होने के लिए आज संयुक्‍त रूप से आवेदन करेंगे। स्‍वीडन की प्रधानमंत्री मैग्‍दिलाना एंडरसन और फिनलैंड के राष्‍ट्रपति साउली निनिस्‍तो ने एक संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में अपने फैसले की घोषणा की।

अमरीकी राष्‍ट्रपति कार्यालय व्‍हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्‍यां पियरे ने कहा कि राष्‍ट्रपति जो.बाइडेन कल व्‍हाइट हाउस में फिनलैंड के राष्‍ट्रपति और स्‍वीडन की प्रधानमंत्री से NATO में आवेदन के विषय पर बातचीत करेंगे। तीनो नेता यूरोप की सुरक्षा तथा यूक्रेन के लिए समर्थन सहित व्‍यापक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

Related posts

Leave a Comment