आईपीएल क्रिकेट में कल रात मुम्बई के वानखेडे स्टेडियम में रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुम्बई इंडियन्स को तीन रन से हरा दिया।
आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जॉयंट्स से होगा। मैच, नवी मुम्बई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।