केन्द्र ने ओमिक्रॉन के मामले सामने आने और टीकाकरण में प्रगति के बाद राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के साथ समीक्षा बैठक की है। इस दौरान, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड नमूनों का परीक्षण बढ़ाने और निगरानी पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया ताकि संदिग्ध मामलों की शीघ्र पहचान की जा सके और उन्हें क्वारंटीन कर उपचार किया जा सके। राज्यों को सभी जिलों में आरटी-पीसीआर परीक्षण की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी सलाह दी गई। राजेश भूषण ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा देखभाल के लिए तैयारी की समीक्षा करने को भी कहा गया है। स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों से यह भी कहा कि वे कोविड के नैदानिक उपचार में चिन्हित आठ महत्वपूर्ण दवाओं का पर्याप्त बफर स्टॉक बनाए रखने को सुनिश्चित करें। राज्यों को यह भी सलाह दी गई कि वे सभी पात्र जनसंख्या का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए चल रहे ‘हर घर दस्तक’ अभियान पर ध्यान केंद्रित करते हुए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की गति को बढ़ाते रहें।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...