स्वदेश में विकसित अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियरी परीक्षण वाहन सेना की इंजीनियर्स कोर में शामिल किये गए

स्वदेश में विकसित अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन के पहले जत्‍थे को कल पुणे में एक समारोह में सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की उपस्थिति में भारतीय सेना के इंजीनियर्स कोर में शामिल किया गया। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने डिजाइन किया है और पुणे की मेडक आयुध फैक्‍ट्री एंड भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। यह प्रणाली भारतीय सेना की मौजूदा इंजीनियर टोही क्षमताओं को बढ़ाएगी और भविष्य के संघर्षों में मशीनीकृत संचालन में सहायक होगी।

Related posts

Leave a Comment