मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज अप्रैल अनुबंध वाला सोना 90 रूपये की तेजी से 48 हजार सात सौ 50 रूपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी तरफ मार्च अनुबंध वाली चांदी समाचार तैयार किए जाने तक 270 रूपये की मजबूती से 62 हजार 960 रूपये प्रति किलो पर चल रही थी।
न्यूयॉर्क मर्केन्टाइल एक्सचेंज में सोना कमजोरी के साथ एक हजार आठ सौ 32 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार कर रहा था। जबकि चांदी मजबूत होकर 23 डॉलर 40 सेंट प्रति ओंस पर पहुंच गई।