सूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई हमले जारी

सूडान की राजधानी खार्तूम में हवाई हमले जारी

सूडान की राजधानी खार्तूम में, नागरिकों को निकलने की अनुमति देने के लिये लागू संघर्ष विराम के बावजूद हवाई हमले जारी हैं। सेना ने कहा कि वह रैपिड सपोर्ट फोर्स-आरएसएफ को शहर से निकालने के लिए हमले कर रही थी। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम और तीन दिन बढाने की सहमति के बावजूद लडाई तेज हो गई है।

इस संघर्ष में पांच सौ से अधिक लोगों की मारे जाने की खबर है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या इससे कहीं अधिक है। लाखों लोग अब भी खार्तूम में फंसे हैं।

सैन्य कमांडर जनरल अब्देल फतह अल-बुरहान और आरएसएफ प्रमुख जनरल मोहम्मद हमदान दगालो के बीच वर्चस्‍व की लडाई जारी है और विशेष रूप से आरएसएफ को सेना में शामिल करने को लेकर असहमति बनी हुई हैं। पड़ोसी देशों, अमरीका, ब्रिटेन और संयुक्त राष्ट्र के गहन राजनयिक प्रयासों के बाद दोनों शीर्ष जनरल मानवीय आधार पर संघर्ष विराम बढाने पर सहमत हुए थे। सेना के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि अमरीका और सऊदी मध्यस्थता के साथ हुए समझौते के अगले चरण में वे क्या करेंगे।

Related posts

Leave a Comment