प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया; मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया; मृतकों और घायलों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की

महाराष्ट्र: ठाणे के भिवंडी में हुए हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। यहां लगातार 3 दिनों से TDRF, NDRF और स्थानीय प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था। ज़िला प्रशासन के कहने पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को रोका जा रहा है क्योंकि किसी भी व्यक्ति ने अपने किसी रिश्तेदार के गुम होने का दावा नहीं किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के भिवंडी में हुई त्रासदी पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया: “भिवंडी, महाराष्ट्र में हुई त्रासदी से आहत हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना और घायल लोगों के लिए प्रार्थना। पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायल लोगों में से प्रत्येक को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। पीएम @narendramodi”

Related posts

Leave a Comment