सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष के अपने फैसले को चुनौती देने वाली साइरस मिस्‍त्री की पुनर्विचार याचिका स्‍वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले वर्ष के अपने फैसले को चुनौती देने वाली साइरस मिस्‍त्री की पुनर्विचार याचिका स्‍वीकार की

उच्‍चतम न्‍यायालय ने पिछले वर्ष टाटा समूह के पक्ष में फैसला सुनाने वाले अपने फैसले को चुनौती देने वाली साइरस मिस्त्री की पुनर्विचार याचिका स्वीकार कर ली है। याचिका को दो-एक के बहुमत से स्वीकार किया गया है और 9 मार्च को खुली अदालत में इसकी सुनवाई होगी। मुख्‍य न्यायाधीश एन.वी रमण की अध्यक्षता में न्‍यायमूर्ति ए.एस बोपन्ना और न्‍यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने याचिका पर विचार किया। उच्‍चतम न्‍यायालय ने पिछले वर्ष मार्च में अपने फैसले में साइरस मिस्त्री को अध्‍यक्ष पद से हटाने के टाटा संस के फैसले को बरकरार रखा था।

Related posts

Leave a Comment