रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन से अलग हुए क्षेत्रों दोनेत्स्क और लुहांस्क की स्वतंत्रता को मान्यता देने के शासनादेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उन्होंने देर रात टेलीविजन पर संबोधन में इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के दोनों क्षेत्रों के स्वतंत्रता की मान्यता देने के बाद वहां सैनिक टुकड़ियां तैनात करने का भी आदेश दिया। उन्होंने रूस के रक्षा मंत्रालय से दोनों क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल भेजने को कहा। अमरीका और यूरोप ने उनके इस कदम की निंदा की है और नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। हालांकि अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं है कि क्या रूस की सैनिक कार्रवाई को पश्चिमी देश पूरी तरह आक्रमण की शुरुआत मानेंगे।
Related posts
10 आसान आदतें जो आपकी सेहत को लंबे समय तक बेहतर बनाए रखेंगी
स्वस्थ रहने के 10 आसान तरीके: हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने की पूरी गाइड परिचय आज की तेज़-रफ्तार...
$1 मिलियन से कम बजट में बनी Obsession बनी इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Obsession ने रचा इतिहास, $1 मिलियन से कम लागत में बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली...
हरमनप्रीत कौर की वापसी, यास्तिका भाटिया को मिला मौका; इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया में बड़े बदलाव
हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया पर टिकी नजर, इंग्लैंड सीरीज में भारतीय महिला टीम का नया...