उच्चतम न्यायालय ने आज सुरक्षाबलों में भर्ती के लिए केन्द्र की अग्निपथ योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं को दिल्ली उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया। न्यायमूर्ति डी वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना की पीठ ने कहा कि इस मामले में याचिकाओं की इतनी बडी संख्या न तो जरूरी हैं और न ही उचित।
अदालत ने एक ही तरह की सभी याचिकाओं को शीर्ष अदालत में लाने के विकल्प पर भी विचार किया। पीठ ने यह भी कहा कि ऐसा करने से सर्वोच्च न्यायालय देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों के दृष्टिकोण जानने से वंचित रह जाएगा।