सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने कहा-कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने आवश्यकता से चार गुना ज़्यादा ऑक्सीजन की मांग की

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने कहा-कोविड की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने आवश्यकता से चार गुना ज़्यादा ऑक्सीजन की मांग की

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति ने कहा है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान दिल्ली सरकार ने चार गुना अधिक ऑक्सीजन की मांग की। समिति के अनुसार दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की जरूरत को बढ़ा-चढ़कर बताते हुए एक हजार 140 टन ऑक्सीजन की मांग की। समिति ने कहा कि कोविड की पहली लहर के दौरान केन्द्र सरकार के समय रहते किये गये प्रयासों के कारण दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन उत्पादन तेजी से बढ़ाने में मदद मिली।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने ऑक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग के लिए दिल्ली सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि जब कोरोना अपने चरम पर था, तब भी आम आदमी पार्टी की सरकार ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर राजनीति कर रही थी।

Related posts

Leave a Comment