सुचावा से चार सौ से अधिक भारतीयों की दो विशेष विमानों से स्‍वदेश वापसी आज

सुचावा से चार सौ से अधिक भारतीयों की दो विशेष विमानों से स्‍वदेश वापसी आज

यूक्रेन के पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत सात विशेष उड़ानों से कल कुल एक हजार 314 भारतीय स्‍वदेश वापस आए। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि 73 विशेष उड़ानों से अब तक 15 हजार 206 लोग स्‍वदेश आ चुके हैं।

आज, सुचावा से दो विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी। इनसें चार सौ से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा सकेगा।

भारत ने कहा है कि यूक्रेन में बिगड़ती स्थिति और मानवीय संकट पर तत्‍काल ध्‍यान दिए जाने की जरूरत है। यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत ने कहा कि पिछले 11 दिन के दौरान लगभग 15 लाख शरणार्थियों ने यूक्रेन के पडोसी देशों में शरण ली है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने बैठक में कहा कि इस मानवीय संकट के तत्‍काल समाधान तथा यूक्रेन में फंसे सभी नागरिकों की सुरक्षित और निर्बाध निकासी की जरूरत है।

Related posts

Leave a Comment