मतदान पूर्व सर्वेक्षणों में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी की भविष्यवाणी की गई है। कल शाम निजी टीवी चैनलों पर प्रसारित एग्जिट पोल्स में भाजपा के 200 से अधिक सीटों पर जीतने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
पंजाब में मतदान पूर्व सर्वेक्षण में आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता बताया जा रहा है। एग्जिट पोल ने आम आदमी पार्टी को 51 से 100 सीटें दी हैं, जबकि कांग्रेस को 10 से 28 सीटें, अकाली दल को 6 से 26 सीटें और भाजपा को 5 से 13 सीटें मिलने की उम्मीद बताई गई है। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स कांग्रेस को बढ़त दिखा रहे हैं।
उत्तराखंड में, मतदान पूर्व सर्वेक्षण में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच करीबी लड़ाई लड़ाई दे रही है। सर्वेक्षणों के मुताबिक भाजपा को 26 से 43 सीटें, जबकि कांग्रेस को 24 से 38 सीटें मिलती बताई जा रही हैं। हालांकि, कुछ सर्वेक्षणों ने कांग्रेस को बहुमत मिलने का भी अनुमान जताया है। गोआ में, सर्वेक्षणों के मुताबिक खंडित जनादेश आने जा रहा है। मणिपुर में ज्यादातर सर्वेक्षण भारतीय जनता पार्टी की सत्ता में वापसी की की संभावना बता रहे हैं।