सीरिया में सरकार ने बीबीसी मीडिया की मान्यता रद्द कर दी है। सरकार ने बीबीसी प्रसारण को पक्षपात पूर्ण और गुमराह करने वाला बताया है। सीरिया के सूचना मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि बीबीसी पेशेवर मानकों का पालन करने में विफल रहा है इसलिए बीबीसी के संवाददाता और कैमरामैन की मान्यता रद्द करने का फैसला किया गया है। बीबीसी रेडियो के संवाददाता की मान्यता भी निरस्त कर दी गई है। बीबीसी ने पिछले महीने एक रिपोर्ट प्रसारित की थी जिसमें एक शक्तिवर्धक दवा केप्टागोन के व्यापार का राष्ट्रपति बशर अल अशद और सीरिया सेना के बीच संबंध बताया था। माना जा रहा है कि इसी प्रसारण को लेकर बीबीसी संवाददाताओं की मान्यताएं रद्द की गई है।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...