केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 16 दिसंबर 2021 से 13 जनवरी 2022 के बीच केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटीईटी के 15वें संस्करण का आयोजन करेगा। सीबीएसई ने आज जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि यह परीक्षा पूरे देश में 20 भाषाओं में कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा की तिथि उम्मीदवार के प्रवेश पत्र पर सूचित की जाएगी। परीक्षा, पाठ्यक्रम, भाषा, पात्रता मानदंड, परीक्षा शुल्क, परीक्षा शहर और महत्वपूर्ण तिथियों का विवरण 20 सितंबर से सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in पर उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवार इस वेबसाइट से सूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन भी इसी वेबसाइट पर ऑनलाइन ही करना होगा। आवेदन-प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होगी और अंतिम तिथि 19 अक्टूबर है।
Related posts
बिहार में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की मौत
बिहार में एक बार फिर मौसम का कहर देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न जिलों...
भारत के प्रमुख मीडिया संस्थानों में शामिल Times of India की यात्रा, उपलब्धियां और देश की समाचार दुनिया में उसकी प्रभावशाली भूमिका।
Times of India से जुड़ी बड़ी खबर, देश के सबसे बड़े मीडिया ब्रांड की पूरी कहानी...
RCB की कप्तानी संभालने के बाद रजत पाटीदार ने टीम की दिशा बदल दी। उनके नेतृत्व और उपलब्धियों ने उन्हें फ्रेंचाइजी के सबसे चर्चित कप्तानों में शामिल कर दिया है।
हैप्पी बर्थडे कैप्टन! रजत आए, बैक-टू-बैक ट्रॉफी आई… RCB की किस्मत बदलने वाले कप्तान की कहानी...