केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने येस बैंक (Yes Bank) के सह-संस्थापक राना कपूर और अवंता ग्रुप के प्रमोटर गौतम थापर और उनकी कम्पनी के खिलाफ 466 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में आरोप पत्र दायर किया है। सी.बी.आई. ने आरोपियों पर विश्वास घात, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और वर्ष 2017 से 2019 के बीच जनता के पैसों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। राना कपूर और गौतम थापर को इस वर्ष फरवरी में मुम्बई की सत्र अदालत ने पांच लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी थी। जमानत के बावजूद राना कपूर सी.बी.आई. और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज अन्य मामलों में तलोजा कारागार में रहा।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...