सात्विक-चिराग की जोड़ी थाईलैंड ओपन के फाइनल में पहुंची

विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल ने शनिवार को यहां चीनी ताइपे के लू मिंग-चे और तांग काई-वेई की जोड़ी पर सीधे गेम में आसान जीत के साथ थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता सात्विक और चिराग को सुपर 500 स्तर के इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल को जीतने में महज 35 मिनट का समय लगा। उन्होंने 21-11 21-12 से आसान जीत दर्ज की।

सात्विक और चिराग ने सुपर 500 स्तर के टूर्नामेंट में पहली बार सफलता का स्वाद थाईलैंड ओपन में ही चखा था। यह जोड़ी पांच साल पहले 2019 में यह चैम्पियन बनीं थी।

Related posts

Leave a Comment