सरकार ने गेहूं आटा, मैदा और टूटे चावल समेत खाद्य वस्तुओं के निर्यात की मंजूरी दी

सरकार ने गेहूं आटा, मैदा और टूटे चावल समेत खाद्य वस्तुओं के निर्यात की मंजूरी दी

सरकार ने गेहूं आटा, मैदा और टूटे चावल समेत खाद्य वस्तुओं के निर्यात की अनुमति दे दी है। विदेश व्‍यापार महानिदेशालय की कल जारी अधिसूचना के अनुसार, इन खाद्य वस्तुओं के निर्यात की अनुमति भूटान, माली, सेनेगल, गाम्बिया और इंडोनेशिया को दी गई है।

भूटान के लिए अधिसूचित मात्रा में चौदह हजार एक सौ चौरासी मीट्रिक टन गेहूं, पांच हजार तीन सौ छब्बीस मीट्रिक टन आटा, पन्द्रह हजार दो सौ छब्बीस मीट्रिक टन मैदा और अडतालीस हजार आठ सौ चार मीट्रिक टन टूटे चावल हैं।

पांच लाख मीट्रिक टन टूटे चावल का सेनेगल और दो लाख टूटे चावल का इंडोनेशिया को निर्यात किया जाएगा। यह निर्यात राष्‍ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड की अनुमति से किया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment