केंद्र सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों-एमएसएमई के लिए वित्तीय रेटिंग तय करने की प्रणाली स्थापित करने की योजना बना रही है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्रेणी निर्धारण से बैंकों को ऋण लेने वालों उद्योगों के बारे में बेहतर निर्णय लेने में मदद मिलेगी। नितिन गडकरी एमएसएमई के लिए इंडियन बैंक के महाराष्ट्र मंडल व्यवसाय परामर्श कार्यक्रम शुरू करने के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मसौदा योजना में एमएसएमई का श्रेणी निर्धारण सालाना कारोबार, माल और सेवा कर रिकॉर्ड, आयकर रिकॉर्ड, निर्यात और प्रत्येक कंपनी की साख पर आधारित होगा। नितिन गडकरी ने कहा कि एमएसएमई छोटे व्यवसायों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के एकल मंच का पोर्टल विकसित करने पर काम कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय आगामी महीनों में देश में वैकल्पिक ईंधनों वाले वाहन शुरू होने की उम्मीद कर रहा है और इससे बैंकों के लिए वित्त पोषण का अवसर भी बढ़ेगा।
Related posts
इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women (ENG-W...
भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले...
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...