सेना ने एक बयान जारी कर मीडिया में आई इन खबरों का खंडन किया है जिनमें दावा किया गया था कि लद्दाख में भारतीय और चीनी सेना के बीच झडप हुई है। सेना ने कहा कि इस वर्ष फरवरी में समझौते के बाद किसी भी पक्ष से किसी क्षेत्र में कब्जे का प्रयास कोई नहीं किया गया। सेना ने स्पष्ट किया है कि गलवान या किसी भी इलाके में कोई झडप नहीं हुई है जैसा कि एक अंग्रेजी दैनिक अखबार में प्रकाशित किया गया था। सेना ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मुद्दों को सुलझाने के लिए संतुलित बातचीत जारी है। सेना ने कहा है कि जमीनी स्थिति पहले की तरह बनी हुई है और भारतीय सेना द्वारा पीएलए की गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है।
Related posts
-
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है, जो... -
MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए आंकड़ा-आधारित... -
अहमदाबाद स्थित कंकरिया भारत का पहला वॉटर न्यूट्रल कोचिंग डिपो बना; इसने जल शुद्धिकरण के लिए पौधों का उपयोग करने की एक अद्भुत उपलब्धि अर्जित की
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर न्यूट्रल...