संयुक्त प्रवेश परीक्षा- जे.ई.ई. – मेन के लिए परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी गई है। जे.ई.ई. मेन 2022 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा दो सत्रों में किया जाएगा। पहला सत्र इस वर्ष अप्रैल में होगा जबकि दूसरा सत्र मई में आयोजित किया जाएगा। पहले सत्र की परीक्षा की संभावित तिथि 16 से 21 अप्रैल है जबकि दूसरे सत्र की संभावित तिथि 24 से 29 मई होगी। जे.ई.ई. मेन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जानकारी के लिए जे.ई.ई. मेन 2022 की आधिकारिक वेबसाइट जेईई मेन डॉट एनटीए डॉट एन आई सी डॉट इन (jeemain.nta.nic.in) देख सकते हैं। हेल्पलाइन नम्बर 0 1 1 – 69 22 77 00 और 0 1 1 – 40 75 90 00 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Related posts
जून की शुरुआत के साथ मौसम करवट लेने वाला है। उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट...
Anthropic द्वारा विकसित Claude AI तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। जानिए यह AI मॉडल क्या है और टेक इंडस्ट्री में इसकी बढ़ती चर्चा के पीछे क्या वजह है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका सुरक्षा...
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख...