संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रेस नोट जारी कर मुम्बई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकारी और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य हाफिज अब्दुल सलाम भुटावी की मौत की पुष्टि की है।
नोट में कहा गया है कि आतंकवादी हाफिज सईद के सहयोगी भुटावी की मौत पाकिस्तान के पंजाब सूबे के मुरीदके में पाकिस्तान सरकार की हिरासत में हुई। सुरक्षा परिषद ने कहा कि उसकी मौत पिछले वर्ष मई में हृदय गति रुक जाने से हुई थी।
लश्कर-ए-तैयबा ने 26 नवंबर 2008 के मुम्बई आतंकी हमले की साजिश की थी, जिसमें 166 लोग मारे गए थे और 300 से अधिक घायल हुए थे।