प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्‍ट्र के नाशिक में आज 27वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का शुभारम्‍भ किया

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्‍ट्र के नाशिक में आज 27वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का शुभारम्‍भ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाराष्‍ट्र के नाशिक में 27वें राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव का शुभारम्‍भ किया। युवाओं के आदर्श स्‍वामी विवेकानन्‍द की जयंती पर इस महोत्‍सव का आयोजन किया गया है। पांच दिनों के महोत्‍सव की थीम है- मेरा भारत, विकसित भारत @ 2047- युवाओं द्वारा युवाओं के लिए।

इस दौरान विभिन्‍न राज्‍य अपनी सांस्‍कृतिक धरोहर पर कार्यक्रम प्रस्‍तुत करेंगे। इस वर्ष प्रमुख शहरों और 750 जिला मुख्‍यालयों में सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राष्‍ट्रीय युवा महोत्‍सव के शुभारम्‍भ से पहले प्रधानमंत्री ने एक रोड-शो में भाग लिया। उन्होंने प्रसिद्ध कालाराम मंदिर का दर्शन किया और गोदावरी नदी की महा-आरती की। इस अवसर पर आज नाशिक में परम्‍परा और प्रौद्योगिकी का अद्भुत संयोजन देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर युद्ध कांड खण्‍ड से वह अंश सुना, जिसमें भगवान राम के अयोध्‍या लौटने का वर्णन है। यह अंश मराठी में प्रस्‍तुत किया गया और प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इसका हिंदी अनुवाद सुना।

अयोध्‍या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान से केवल दस दिनों पहले प्रधानमंत्री के नाशिक दौरे का विशेष महत्‍व है, क्‍योंकि भगवान राम ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय नाशिक में व्‍यतीत किया था।

Related posts

Leave a Comment