संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतरश आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात करेंगे

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव अंतोनियो गुतेरस आज कीव में यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की और विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा से मिलेंगे। वे कुछ स्‍थलों का दौरा भी करेंगे। अंतोनियो गुतेरस मॉस्‍को में रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद यूक्रेन पहुंचे।

इससे पहले क्रेमलिन में राष्‍ट्रपति पुतिन के साथ बातचीत में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव ने यूक्रेन को लेकर संयुक्‍त राष्‍ट्र की स्थिति स्‍पष्‍ट की तथा मानवीय सहायता और लोगों को सुरक्षित निकाले जाने के प्रस्‍तावों पर विचार-विमर्श किया।

Related posts

Leave a Comment