शंघाई सहयोग संगठन की क्षेत्रीय आतंकरोधी संरचना परिषद -RATS-SCO की 38वीं बैठक नई दिल्‍ली में हुई

शंघाई सहयोग संगठन की क्षेत्रीय आतंकरोधी संरचना  परिषद –आरएटीएस-एससीओ की 38वीं बैठक आज नई दिल्‍ली में हुई। उप-राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दत्‍ता पड़सालगीकर ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि सदस्‍य देशों ने अफगानिस्‍तान में विभिन्‍न अंतराष्‍ट्रीय आतंकी गुटों से उत्‍पन्‍न चुनौतियों और खतरों से निपटने का फैसला किया है। उन्‍होंने कहा कि सदस्‍य देश सालिडेरटी-2023 बल के साथ सीमा पर संयुक्‍त कार्रवाई करने पर सहमत हुए। चीन सालिडेरटी-2023 बल का गठन करेगा।

भारत, कजाकिस्‍तान, चीन, किर्गिस्‍तान, पाकिस्‍तान, रूस, ताजिकिस्‍तान, उज्‍बेकिस्‍तान, आरएटीएस-एससीओ की कार्यकारी समिति के सदस्‍य इस बैठक में शामिल हुए। सदस्‍य देश आरएटीएस-एससीओ परिषद की अगली बैठक ताशकंद में करने के समझौते पर भी सहमत हुए। बैठक में आरएटीएस-एससीओ की अध्‍यक्षता भारत से कजाकिस्‍तान को सौंपी गयी।

Related posts

Leave a Comment