विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए शिक्षा सत्र 2020-21 की परीक्षाओं के दिशानिर्देश जारी किए

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्‍वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए शिक्षा सत्र 2020-21 की परीक्षाओं के दिशानिर्देश जारी किए

विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग ने शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश और शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, 2020-21 के लिए टर्मिनल सेमेस्‍टर और अंतिम वर्ष की परीक्षा ऑफलाइन, ऑनलाइन या मिले-जुले तरीके से 31 अगस्‍त तक पूरी करनी होगी। परीक्षा के दौरान, कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन करना होगा। पिछले वर्ष सितंबर में आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देश शिक्षा सत्र 2021-22 के लिए भी लागू होंगे। बीच के सेमेस्‍टर और वर्ष के लिए उच्‍च शिक्षा संस्‍थान यथाशीघ्र ऑनलाइन, ऑफलाइन या मिले-जुले रूप में शिक्षा सत्र की शुरूआत कर सकते हैं।

दिशानिर्देशों के अनुसार, शिक्षा सत्र 2021-22 में स्‍नातक पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन की प्रक्रिया सभी शिक्षा बोर्डों के परिणाम घोषित हो जाने के बाद ही शुरू हो सकेगी। सभी स्‍कूल बोर्डों की 12वीं की परीक्षा के परिणाम इस महीने की 31 तारीख को प्राप्‍त हो जाने की संभावना है।

UGC Guidelines on Examinations and Academic Calendar in view of the COVID-19 Pandemic – July, 2021->https://t.co/zLqFndjO9k@dpradhanbjp @EduMinOfIndia @PIBHRD @ANI @DDNewslive pic.twitter.com/CArPzn7RaB

— UGC INDIA (@ugc_india) July 16, 2021

Related posts

Leave a Comment