विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने स्पष्ट किया है कि डिग्री और अस्थायी प्रमाण पत्र पर आधार नंबर छापने की अनुमति नहीं है। यह स्पष्टीकरण उन मीडिया रिपोर्ट के संदर्भ में आया है जिनमें यह कहा गया है कि राज्य सरकारें विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को जारी किए जाने वाले अस्थायी प्रमाण पत्रों और डिग्रियों पर पूरा आधार नंबर छापने पर विचार कर रही है। विश्वविद्यालयों को लिखे गए एक पत्र में यूजीसी ने आधार विनियमन का हवाला देते हुए कहा कि आधार नंबर रखने वाली कोई भी संस्था किसी भी डेटाबेस या रिकॉर्ड को सार्वजनिक नहीं करेगी, जब तक कि नंबर को उचित माध्यमों से संशोधित या ब्लैक आउट नहीं किया गया हो। उच्च शिक्षा नियामक ने विश्वविद्यालयों से भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के नियमों और विनियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
Related posts
अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा में...
एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से एक...
हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज खिलाड़ियों...