विश्वकप निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला स्कीट स्पर्धा में दो व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा

विश्वकप निशानेबाजी प्रतियोगिता की महिला स्कीट स्पर्धा में दो व्यक्तिगत पदक जीतकर इतिहास रचा

कजाखस्तान के अल्माटी में विश्व कप शॉट गन निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में गनीमत सेखों ने रजत और दर्शना राठौड़ ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है। कजाखस्तान की एसेम ओरिनबे ने शूट-ऑफ में गनीमत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गनीमत और ओरिनबे ने 60 शॉट के फाइनल में 50-50 अंक हासिल किये थे। भारत ने पहली बार विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में दो पदक जीते हैं।

शूटआउट में गनीमत दो में से एक लक्ष्य पर निशाना लगाने में चूक गयी जबकि ओरिनबे ने अपने दोनों लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा। यह गनीमत का दूसरा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है जबकि दर्शना ने सीनियर स्तर के अपने पहले फाइनल में ही पदक हासिल किया।

पुरुषों की स्कीट में तीनों भारतीयों में से कोई भी खिलाड़ी फाइनल में जगह नहीं बना सका। मेराज खान 119 अंक के साथ 16वें जबकि गुरजोत खंगुरा इतने ही अंक के साथ 18वें स्थान पर रहे। अनंतजीत सिंह नरूका 118 अंक ही प्राप्त कर सके।

Related posts

Leave a Comment