विश्व आर्थिक मंच की 53वीं बैठक आज स्विटजरलैंड के दावोस में शुरू होगी। यह बैठक इस महीने की बीस तारीख तक चलेगी। इस वर्ष की बैठक का विषय है – खंडित विश्व में सहयोग। शिक्षाविद्, निवेशक, राजनीतिक और व्यापारिक नेता तथा अन्य विशेषज्ञ बैठक में भाग लेंगे और विश्व के सामने खड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक में रूस-यूक्रेन संकट, वैश्विक मुद्रास्फीति और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों और उनके समाधान पर चर्चा होगी। मौजूदा वैश्विक आर्थिक स्थिति पर भी विचार होगा। बैठक में भाग लेने वाले विश्व नेताओं में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वोन डेर लेन, जर्मन चांस्लर ओलाफ शोल्ज़, यूरोपीय संसद के अध्यक्ष रोबर्टा मेटसोला सहित कई देशों के शासनाध्यक्ष तथा अन्य नेता शामिल हैं। विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक समस्याओं ने राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मतभेद बढ़ा दिए हैं, जिनका समाधान सरकार और व्यापार जगत के बीच अनुकूल परिस्थितियों के निर्माण में सहयोग और विश्वास के साथ ढूंढना होगा।
Related posts
-
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे शरीर... -
वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय क्रिकेट... -
YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी आधिकारिक...