विदेशमंत्री डॉ0 एस जयशंकर कल से दो देशों- दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के पहले चरण में डॉ0 जयशंकर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका की विदेशमंत्री नालेदी पेन्डोर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। डॉ0 जयशंकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति से भी भेंट करेंगे। वे ब्रिक्स विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेशमंत्री केपटाउन में भारतवंशियों के साथ वार्तालाप भी करेंगे।यात्रा के दूसरे चरण में डॉ0 जयशंकर चार से छह जून तक नामीबिया की यात्रा पर जाएंगे। यह किसी भी भारतीय विदेशमंत्री की नामीबिया की पहली यात्रा होगी। डॉ0 जयशंकर वहां देश के शीर्ष नेताओं और सरकार के अन्य मंत्रियों से मिलेंगे। डॉ0 जयशंकर नामीबिया की विदेशमंत्री नेतुम्बो नंदी-नदैत्वा के साथ संयुक्त आयोग की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे नामीबिया में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मिलेंगे।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...