विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने मॉलदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद स्वालेह से मुलाकात कर भारत और मॉलदीव संबंधों के विकास के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की। विनय मोहन क्वात्रा तीन दिन की मॉलदीव की यात्रा पर हैं। विनय मोहन क्वात्रा ने मॉलदीव के विदेश सचिव अहमद लतीफ से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान भारत की पड़ोसी प्रथम नीति और मॉलदीव की भारत प्रथम नीति के बारे में आपसी हितों के मुद्दों पर मिलकर काम करने पर चर्चा हुई। भारत के लिए मॉलदीव हमेशा एक करीबी और महत्वपूर्ण पड़ोसी रहा है। कोविड महामारी से उत्पन्न बाधाओं के बावजूद दोनों देशों के बीच आपसी संबंध सुदृढ़ हुए हैं। मॉलदीव के साथ द्विपक्षीय सहयोग में आवास, पानी और स्वच्छता, स्वास्थ्य और शिक्षा, बंदरगाह, सड़क तथा स्टेडियम जैसे बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...